4 साल बाद फैमिली बिज़नेस में लौटे जहांगीर वाडिया, बॉम्बे डाइंग के शेयरों में आया उछाल
वाडिया समूह के अध्यक्ष नुस्ली वाडिया के छोटे बेटे जहांगीर 'जेह' वाडिया 4 साल बाद अपने फैमिली बिज़नेस में लौटे हैं। जहांगीर समूह की संपत्ति को 'बॉम्बे रियल्टी' ब्रैंड के तहत संस्थागत बनाने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद बॉम्बे डाइंग के शेयर शुरुआती कारोबार में 13% उछाल के साथ ₹186.59 पर पहुंच गए।