4 साल में इस स्टॉक ने निवेशकों के ₹1 लाख को बना दिया ₹97 लाख
सर्वोटेक पावर सिस्टम लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को 5% की तेज़ी देखी गई। कंपनी के शेयरों ने बीते 4 साल में 9606% का रिटर्न दिया है और इस अवधि में निवेशकों के ₹1 लाख को ₹97 लाख बना दिया है। सर्वोटेक के शेयर की कीमत 29 अक्टूबर 2021 को ₹1.91 थी और आज इसके शेयर ₹185.39 पर पहुंच गए।