प्राइवेट सेक्टर लेंडर डीसीबी बैंक के शेयर दिवाली के दिन सोमवार को रॉकेट की स्पीड से बढ़े और निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी पर यह 15% से अधिक उछल पड़े। यह 4 साल बाद की इंट्रा-डे में सबसे बड़ी तेज़ी रही। डीसीबी बैंक को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं और इसे कवर करने वाले सभी एनालिस्ट्स ने खरीदारी की रेटिंग दी है।