4 साल की बच्ची को ढूंढने के लिए ₹5.60 करोड़ का इनाम देने की ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने की घोषणा
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने 6 दिनों से लापता 4-वर्षीय लड़की क्लिओ स्मिथ की जानकारी देने पर 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (₹5.60 करोड़ से अधिक) का इनाम देने की घोषणा की है। वह कर्नार्वन शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर एक कैंपसाइट पर टेंट से लापता हो गई थी। पुलिस ने कहा, "क्लिओ की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है।"