जोधपुर (राजस्थान) में एक तेज़ रफ्तार थार गाड़ी के ऐक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें थार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराते और फिर 4 सेकेंड में चिंगारियों के साथ 5 राउंड घूमते दिख रही है। हादसा बुधवार रात करीब 2 बजे हुआ जिसमें गाड़ी के चारों टायर फट गए। कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।