40 बेबस महिलाओं का एग डोनेशन रैकेट में किया गया इस्तेमाल, एक ने 33 बार किया यह काम
महाराष्ट्र के बदलापुर में अवैध एग डोनेशन रैकेट में 40 से अधिक महिलाओं के शोषण मामले में ईडी ने छापेमारी की है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, बेबस महिलाओं को एग्स देने के बदले ₹25,000-30,000 दिए जाते थे और एक महिला का 33 बार एग एक्सट्रैक्शन किया गया। इससे पहले मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था।