40 वर्षीय मोहम्मद नबी ने एशिया कप के मैच में आखिरी ओवर में जड़े 5 छक्के
एशिया कप 2025 में गुरुवार को अफगानिस्तान के 40 वर्षीय ऑल-राउंडर मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ओवर में डुनिथ वेलालगे की 5 लीगल गेंदों पर लगातार 5 छक्के जड़े। डुनिथ के इस ओवर में कुल 32 रन बने और नबी 22 गेंदों पर 60 रन बनाकर रन-आउट हुए। अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 170 रनों का लक्ष्य दिया है।