40 साल के अनुभवी स्नेक मास्टर को कोबरा ने डसा, हालत गंभीर

40 वर्षों में लाखों सांप पकड़ चुके यूपी के श्रावस्ती के जोगी राम को शनिवार कोबरा ने डस लिया। जोगी राम शनिवार को सांप पकड़ने गए थे, जिसने नदी में छोड़ते वक्त उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया, जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार कर रहे हैं। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Load More