400 मेहमानों के बावजूद शादी कार्यक्रम में नहीं हुआ प्लास्टिक का इस्तेमाल
भुवनेश्वर (ओडिशा) में हुई एक तमिल-ओडिया शादी में करीब 400 मेहमान शामिल हुए लेकिन प्लास्टिक का इस्तेमाल लगभग नहीं किया गया। सजावट में बांस, केले के पेड़ और मिट्टी के बर्तन लगाए गए। पानी के लिए कांच के गिलास, सीमित पारंपरिक भोजन और सीड पेपर निमंत्रण पत्र अपनाए गए जिससे परंपरा निभाते हुए कचरा कम रखा गया।