संभल (यूपी) में शनिवार को खोला गया 46-साल से बंद शिव मंदिर उसी इलाके में है जहां कुछ सप्ताह पहले शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। डीएम राजेंद्र पैंसिया के अनुसार, मंदिर 400-500 साल पुराना बताया जा रहा है। नगर हिंदू महासभा के एक संरक्षक के अनुसार, 1978 में इलाके से हिंदुओं ने पलायन कर लिया था।