फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (एफएडीए) ने बताया है कि इस साल 42 दिनों के त्योहारी सीज़न (नवरात्रि के पहले दिन से धनतेरस के 15 दिन बाद तक) में वाहनों की रिटेल बिक्री में 11.76% की बढ़त हुई है। इस दौरान करीब 42 लाख वाहन बेचे गए जबकि पिछले साल के त्योहारी सीज़न में 38 लाख यूनिट्स बेचे गए थे।