42 वर्षीय धोनी ने 0.60 सेकेंड के रिऐक्शन टाइम में पकड़ा फ्लाइंग कैच, वीडियो हुआ वायरल
सीएसके के 42-वर्षीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने मंगलवार को जीटी के खिलाफ आईपीएल मैच में 0.60 सेकेंड के रिऐक्शन टाइम में फ्लाइंग कैच पकड़ा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने अपनी टीम के डैरिल मिचल की गेंद पर जीटी के विजय शंकर का कैच पकड़ा। एक फैन ने कमेंट किया, "धोनी के लिए उम्र महज़ एक नंबर है।"