42 साल के एबी डीविलियर्स ने WCL में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ 37 गेंदों में शतक लगाया है। 42-वर्षीय डीविलियर्स 40 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने 11 छक्के व 6 चौके जड़े। दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने 210 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल कर 8 विकेट से जीत दर्ज की।

Load More