इंग्लैंड ने मंगलवार को राजकोट में तीसरे टी20I में भारत को 26 रनों से हरा दिया। भारत को 426 दिनों के बाद घरेलू मैदान पर टी20I मैच में हार मिली है। मैच में इंग्लैंड ने बेन डकेट की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 171/9 का स्कोर बनाया था और उसने भारत को 20 ओवर में 145/9 के स्कोर पर रोक दिया।