वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर क्रिस गेल ने जिम में वर्कआउट करते हुए खुद के वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में शेयर किए हैं। 42-वर्षीय गेल ने वीडियो के साथ लिखा, "काम शुरू!! चलो अगले साल के आईपीएल की तैयारी करते हैं!" आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले गेल ने इस साल आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था।