43% लोगों ने कहा- हमने 2021 में अपने नए साल का संकल्प पूरा किया: 'पब्लिक' का सर्वे

लोकेशन-बेस्ड सोशल नेटवर्क 'पब्लिक' पर किए गए 'पब्लिक की आवाज़' पोल के अनुसार, 43% लोगों ने कहा कि उन्होंने 2021 में नए साल के संकल्प को सफलतापूर्वक पूरा किया। 54.5% लोगों ने कहा कि वे अगले साल का संकल्प पूरा करेंगे जिनमें से 25.4% स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे। 18% लोग 2022 में परिवार/रिश्तों को अधिक समय देना चाहते हैं।