43 साल तक सत्ता में रहने वाले इक्वेटोरियल गिनी के राष्ट्रपति थेओडोरो छठी बार जीते चुनाव
अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी के राष्ट्रपति थेओडोरो ओबिआंग ने छठी बार जीत हासिल की है। चुनाव में थेओडोरो को 95% वोट मिले हैं। पिछले 43 वर्षों से गिनी के राष्ट्रपति रहे 80-वर्षीय थेओडोरो किसी देश पर इतने लंबे समय तक शासन करने वाले दुनिया के पहले नेता हैं और वह कभी 90% से कम मतों से निर्वाचित नहीं हुए हैं।