45 दिन में भीख मांगकर जोड़े ₹2.5 लाख: इंदौर में भीख मांगती हुई पकड़ी गई महिला
भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान के दौरान इंदौर (मध्य प्रदेश) में प्रशासन की टीम द्वारा पकड़ी गई एक महिला ने अधिकारियों को बताया है कि उसने 45 दिन में भीख मांगकर ₹2.5 लाख जोड़े हैं। बकौल महिला, उसने ₹1 लाख अपने गांव भेज दिए थे। महिला के साथ उसकी 8-वर्षीय बेटी थी जिसे बाल कल्याण गृह भेजा गया है।