45 लीटर की कार में 52 लीटर पेट्रोल भर दिया, कानपुर में पेट्रोल पंप पर ठगी का लगा आरोप
कानपुर में एक पेट्रोल पंप पर 45 लीटर क्षमता वाली कार की टंकी में 52 लीटर पेट्रोल भरने का मामला सामने आया है। कार निर्माता कंपनी के अधिकारियों ने औपचारिक रूप से कार की टंकी में 45 लीटर से अधिक तेल ना आने की बात कही। डीएसओ राकेश कुमार ने बताया कि मशीनों में कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं है।