45 वर्षीय शख्स ने महाराष्ट्र में 4 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद की हत्या, बक्से में छिपाया शव

सांगली (महाराष्ट्र) में एक 45-वर्षीय शख्स को अपने पड़ोस में रहने वाली 4-वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक बक्से में शव को छिपा दिया और अपने घर में सो गया। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने परिवार के सामने बच्ची को ढूंढ़ने का नाटक भी किया।