आगरा में यमुना की बाढ़ का पानी ताजमहल की दीवारों को छू रहा है और पीछे का एक गार्डन जलमग्न हो गया है। एएसआई में कंज़र्वेशन असिस्टेंट प्रिंस वाजपेई ने कहा, "आखिरी बार 1978 में भीषण बाढ़ के दौरान यमुना का पानी ताजमहल की पिछली दीवार तक पहुंचा था।" उन्होंने कहा कि ताजमहल का डिज़ाइन इसे बाढ़ से बचाता है।