inshorts

450 किमी स्केटिंग कर फिरोज़ाबाद से अयोध्या पहुंची 9 साल की वंशिका, किए रामलला के दर्शन

फिरोज़ाबाद (यूपी) की 9-वर्षीय वंशिका यादव करीब 450 किलोमीटर स्केटिंग कर अयोध्या पहुंचीं जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। वंशिका ने यह सफर 5-दिनों में तय किया और वंशिका के साथ उनके पिता व चाचा कार से चल रहे थे। राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र के अनुसार, ठंड में स्केटिंग कर अयोध्या आने का संकल्प भावुक करने वाला है।