सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी सात्विक ग्रीन एनर्जी के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान BSE में 10% के उछाल के साथ ₹551.40 पर पहुंच गए। यह उछाल चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 459% बढ़ने के बाद आया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में बढ़कर ₹119 करोड़ रहा।