46% बढ़ा इस पैनी स्टॉक का मुनाफा, ₹5 से कम है शेयर का भाव
अहमदाबाद की एग्रीकल्चर कंपनी स्प्राइट एग्रो लिमिटेड ने शुक्रवार को एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 46% बढ़कर ₹9.15 करोड़ हो गया है। वहीं, तिमाही-दर-तिमाही के आधार नेट इनकम में 19 गुना का इज़ाफा हुआ है। शुक्रवार को शेयर 5% के अपर सर्किट के साथ ₹2.33 पर बंद हुआ।