46,000 औरतों की मदद की, आज ज़िंदा लाश हूं: पत्नी पर आरोप लगाकर खुदकुशी करने वाले शख्स की मां

पत्नी पर आरोप लगाकर खुदकुशी करने वाले निशांत त्रिपाठी की मां व सामाजिक कार्यकर्ता नीलम चतुर्वेदी ने फेसबुक पर लिखा है कि उन्होंने 46,000 महिलाओं की मदद की, लैंगिक समानता लाने व भेदभाव मिटाने के लिए पूरी ज़िंदगी समर्पित की। उन्होंने लिखा, "आज खुद ज़िंदा लाश हूं...सोचा था कि बेटा मेरा अंतिम संस्कार करेगा लेकिन...बेटी को...उसका अंतिम संस्कार करना पड़ा।"