inshorts

46 से 55 साल वाले खूब ले रहे पर्सनल लोन, किन राज्यों के लोग सबसे आगे?

पैसाबाज़ार के मुताबिक, 46 से 55 साल के लोगों को दिए गए पर्सनल लोन में 70% की बढ़ोतरी हुई है जबकि इंस्टेंट पर्सनल लोन वितरण 32% बढ़ा है। राज्यों में गुजरात 57% वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा जबकि यूपी और महाराष्ट्र में 40-40% बढ़ोतरी दर्ज हुई। गौरतलब है, इन राज्यों की हिस्सेदारी कुल वितरण में एक-तिहाई से अधिक रही।