46 वर्षीय भारतीय महिला ने बनाया सबसे लंबे बालों का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की 46 वर्षीय स्मिता श्रीवास्तव ने किसी जीवित व्यक्ति के सबसे लंबे बालों का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 7 फीट 9 इंच लंबे बालों वालीं स्मिता ने बताया है कि उन्हें अपने बाल धोने, सुखाने और स्टाइल करने में तीन घंटे लगते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपने बालों को कभी नहीं कटवाऊंगी।"