प्रयागराज (यूपी) में महाकुंभ के रास्ते में भारी ट्रैफिक जाम के बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि श्रद्धालुओं की गाड़ियां 48 घंटों से जाम में फंसी हैं। जाम में फंसे एक शख्स ने X पर लिखा, "5 घंटे में 5 किलोमीटर ही आगे बढ़े हैं।" एमपी-यूपी की सीमाओं पर भीड़ को रोकने के लिए पुलिस जगह-जगह गाड़ियां रोक रही है।