48 घंटे से बना हुआ है बुखार तो न करें नज़रअंदाज़, दिल्ली में तेज़ी से फैल रहा यह वायरस

दिल्ली-एनसीआर में फैले H3N2 फ्लू के बीच डॉक्टरों ने सलाह दी है कि अगर 48 घंटे से ज़्यादा बुखार रहे तो उसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। अपोलो अस्पताल के डॉक्टर निखिल मोदी के मुताबिक, यह एक तरह का वायरस है जो सांस के रास्ते आता है और इसमें ज़ुकाम, बुखार, सीने में जकड़न और खांसी हो सकती है।