43 किलोग्राम वज़न घटाने वालीं रायपुर (छत्तीसगढ़) की 48 वर्षीय सुषमा पचौरी खादिया ने वेट लिफ्टिंग करते हुए वज़न घटाने से पहले और बाद की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने वेट ट्रेनिंग के फायदे बताते हुए लिखा, "आप आइने के सामने से गुज़रते हुए अचानक से कॉन्फिडेंट महसूस कर सकती हैं। कपड़ों की फिटिंग बेहतर हो जाएगी।"