487 और भारतीय को डिपोर्ट करेगा अमेरिका: भारत सरकार

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया है कि अमेरिका ने सूचित किया है 487 और भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट करने का आदेश है। उन्होंने पहले डिपोर्ट किए गए भारतीय प्रवासियों से बुरे बर्ताव पर कहा, "हम अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाते रहेंगे...कि डिपोर्ट किए जा रहे लोगों से किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए।"