हमास द्वारा तीन इज़रायली बंधकों को रिहा किए जाने के बाद उनमें से एक की तस्वीर आईडीएफ ने X पर पोस्ट कर लिखा है, "490 दिनों से अधिक समय के बाद बेटे को आखिरकार उसके पिता ने गले लगा लिया।" आईडीएफ ने अपने परिवार के सदस्यों से दोबारा मिलने वाले अन्य बंधकों की तस्वीरें भी साझा की हैं।