inshorts

4-माह अस्पताल में इलाज के बाद कोविड-19 से उबरी गुजरात की 35-वर्षीय महिला

वडोदरा (गुजरात) में 4-माह तक एसएसजी अस्पताल में इलाज के बाद 35-वर्षीय महिला कोविड-19 से उबरने पर डिस्चार्ज हो गई है। अस्पताल के नोडल अधिकारी ने कहा, "महिला घर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। मैंने अब तक भारत में उसके जैसा दूसरा मामला नहीं देखा।" फेफड़ों को नुकसान पहुंचने पर महिला को हेवी ऐंटीबायोटिक्स व इंजेक्शन दिए जा रहे हैं।