उत्तर-पूर्व दिल्ली में 4-वर्षीय बच्ची के रेप के आरोप में उसका 20-21 वर्षीय पड़ोसी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवार एक ही इमारत में रहते हैं और मज़दूरी का काम करते हैं। बकौल पुलिस, पीड़िता की काउंसलिंग कराई गई है और रेप की धारा व पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।