4-वर्षीय बच्ची का राजस्थान में 40-वर्षीय पड़ोसी ने किया रेप, लोगों ने आरोपी को पीटा
भीलवाड़ा (राजस्थान) में 4-वर्षीय बच्ची का रविवार को रेप करने के आरोप में उसके 40-वर्षीय पड़ोसी को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, घटना के वक्त आरोपी नशे की हालत में था और बच्ची के माता-पिता काम करने गए हुए थे। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पीटा था जो अस्पताल में भर्ती है।