केन्या में बेल्जियम के 19-19 साल के 2 लड़कों को चीटियों की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। दोनों के पास से करीब 2,244 टेस्ट ट्यूब में भरी हुई लगभग 5,000 चींटियां मिली हैं। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि यह तस्करी का एक नया ट्रेंड है जिसमें कम ज्ञात प्रजातियों की तस्करी की जाती है।