inshorts

5.5% चढ़ते ही NSE ने मारी देश की टॉप-10 कंपनियों में एंट्री; L&T, LIC और इन्फोसिस को पछाड़ा

NSE के शेयर बुधवार को 5.5% चढ़कर ₹2,332 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। इसके साथ ही कंपनी का mCap बढ़कर ₹5.75-लाख करोड़ हो गया जिससे NSE देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में 9वें स्थान पर पहुंच गई। इसने ₹5.69-लाख करोड़ के mCap वाली L&T, ₹5.15-लाख करोड़ वाली LIC और ₹4.58-लाख करोड़ वाली इन्फोसिस को पीछे छोड़ दिया है।