5.5 साल में सरकारी बैंकों ने ₹6.15 लाख करोड़ के लोन किए राइट-ऑफ
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया है कि पब्लिक सेक्टर बैंकों ने पिछले 5.5-वर्ष के दौरान ₹6.15 लाख करोड़ का लोन राइट ऑफ यानी बट्टे खाते में डाला है। यह आंकड़ा सितंबर 2025 तक का है। इस पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "किसान आत्महत्या करने को मज़बूर हैं पर अमीरों के ₹6.15 लाख करोड़ माफ!"