5 अक्टूबर से चलेगी 'भारत गौरव ट्रेन'; 9 दिन में इन पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकेंगे यात्री
कर्नाटक सरकार और IRCTC ने मिलकर भारत गौरव काशी दर्शन थीम पर नई टूरिस्ट ट्रेन शुरू करने का एलान किया है। यह ट्रेन 5 अक्टूबर से चलाई जाएगी और यात्री 9 दिन व 8 रातों की यात्रा में वाराणसी, गया, अयोध्या और प्रयागराज जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा की शुरुआत बेंगलुरु के यशवंतपुर स्टेशन से होगी।