inshorts

5 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस

शेयर बाज़ार में 22 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 5 कंपनियां एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। इनमें संदूर मैंगनीज़ ऐंड आयरन ओर्स लिमिटेड (22 सितंबर), पिडिलाइट इंडस्ट्रीज़ (23 सितंबर), टाइम टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड (23 सितंबर), चंद्र प्रभु इंटरनैशनल लिमिटेड (26 सितंबर) और नज़ारा टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड (26 सितंबर) शामिल हैं। गौरतलब है कि नज़ारा टेक्नोलॉजीज़ एक शेयर पर एक शेयर बोनस देगी।