5 कारोबारी सत्र से टूट रहा था यह शेयर, आज अचानक 8% बढ़ा; 16 अक्टूबर है अहम
अर्बन कंपनी लिमिटेड के शेयर पिछले पांच कारोबारी दिनों में गिरने के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 8% तक उछल गए। 16 अक्टूबर को कंपनी की एक महीने की शेयरधारक लॉक-इन अवधि समाप्त हो रही है जिसके बाद 4.15 करोड़ शेयर व्यापार के लिए उपलब्ध हो जाएंगे और इसकी अनुमानित बाज़ार कीमत ₹651 करोड़ है।