5 गुना मुनाफा हुआ तो डिफेंस स्टॉक MTAR पर टूट पड़े निवेशक, 5% का लगा अपर सर्किट
डिफेंस कंपनी MTAR टेक्नोलॉजीज़ के शेयर में गुरुवार को 5% का अपर सर्किट लगा। यह उछाल कंपनी द्वारा पहली तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए जाने के बाद आया। कंपनी का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में साल-दर-साल आधार पर लगभग 5 गुना बढ़कर ₹50.2 करोड़ रहा और ऑपरेशंस से इनकम भी दोगुनी से अधिक होकर ₹360 करोड़ पर पहुंच गई।