5 छोटे टुकड़ों में टूटने वाला है एडटेक कंपनी का शेयर, 5 साल में दिया 10900% रिटर्न
एडटेक और कंज़्यूमर ग्रोथ कंपनी मोबावेन्यू एआई टेक लिमिटेड स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है जिसके तहत कंपनी का ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर ₹2 फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएगा। वहीं, इसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 जून तय की गई है। कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में करीब 10,924.56% तक उछल चुके हैं।