5 जनवरी से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 4 नए पब्लिक इश्यू, 1 कंपनी हो सकती है लिस्ट
5 जनवरी से शुरू होने जा रहे सप्ताह में 4 नए आईपीओ खुलने वाले हैं जिनमें से एक भारत कोकिंग कोल आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट से है। गैबियन टेक्नोलॉजीज़ का आईपीओ 6 जनवरी जबकि विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और यजुर फाइबर्स का आईपीओ 7 जनवरी को खुलेगा। मॉडर्न डायग्नोस्टिक के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 7 जनवरी को हो सकती है।