सुपौल (बिहार) में शनिवार को एक नदी के किनारे 2 बोरियों में बंद 5 टुकड़ों में कटी एक युवती की लाश मिली। बकौल रिपोर्ट्स, एक बोरे में युवती का धड़ और दूसरे में हाथ-पैर बंद थे जबकि उसका सिर गायब था। पुलिस के अनुसार, युवती की हत्या 4-5 दिन पहले हुई होगी जिसे छिपाए रखने के बाद फेंका गया होगा।