5 दिन में ही टूटा वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे महंगे स्पेल का रिकॉर्ड
पुरुष वनडे क्रिकेट (लिस्ट-ए) इतिहास में सबसे महंगे स्पेल का रिकॉर्ड 5 दिनों के अंदर टूट गया है। सोमवार को विजय हज़ारे ट्रॉफी में पुदुचेरी के कप्तान अमन खान ने झारखंड के खिलाफ 10 ओवर में 123 रन दिए। पिछला रिकॉर्ड 116 रन का था जो अरुणाचल प्रदेश के मिबोम मोसु ने 24 दिसंबर को बिहार के खिलाफ बनाया था।