भारतीय मौसम विभाग ने 5 दिनों के भीतर 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में हीट वेव से गंभीर हीट वेव के हालात बन सकते हैं। मध्य प्रदेश, जम्मू और हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।