भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 5 दिनों में 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश का अनुमान है। बकौल आईएमडी, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आज से उत्तर-पश्चिम भारत प्रभावित हो सकता है।