5 दिनों में 19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होने के आसार, सूची जारी

आईएमडी ने अगले 5 दिनों में 19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होने का अनुमान जताया है। बकौल आईएमडी, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 15 जनवरी, तटीय आंध्र प्रदेश में 15-17 जनवरी जबकि तमिलनाडु और केरल में अगले 4-5 दिनों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16-19 जनवरी को बारिश की संभावना है।