दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली चुनाव की तारीखों के एलान के बाद कहा, "5 फरवरी दिल्ली में बदलाव की तारीख है।" उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने दिल्ली को लूटने का काम किया है उस 'आप-दा' को दिल्ली से भगाने का काम होगा और 8 फरवरी को बीजेपी की डबल इंजन सरकार बनेगी।"